एक यहूदी लड़का अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की सेवा किया करता था।

एक यहूदी लड़का अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की सेवा किया करता था।

अनस (रज़ियल्लाहु अनहु) से रिवायत है, उन्होंने फरमाया कि एक यहूदी लड़का अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की सेवा किया करता था। इसी बीच वह बीमार हो गया तो नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) उसका हाल जानने पहुँचे और उसके सिरहाने बैठकर फरमायाः तू मुसलमान हो जा। उसने अपने बाप की तरफ देखा, जो उसके पास बैठा था तो उसके बाप ने कहाः अबुल-क़ासिम (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की बात मान लो। फिर वह मुसलमान हो गया। तब अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) यह फरमाते हुए बाहर बाहर आएः सारी प्रशंसा अल्लाह की है, जिसने उसे आग से बचा लिया।

[सह़ीह़] [इसे बुख़ारी ने रिवायत किया है।]

التصنيفات

आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की कृपा