मृतक के साथ तीन चीज़ें जाती हैं; उसके घर के लोग, उसका धन और उसका कर्म। फिर दो चीज़ें लौट आती हैं और एक साथ रह जाती है।…

मृतक के साथ तीन चीज़ें जाती हैं; उसके घर के लोग, उसका धन और उसका कर्म। फिर दो चीज़ें लौट आती हैं और एक साथ रह जाती है। उसके घर के लोग और धन वापस आ जाते हैं और उसका कर्म उसके साथ रह जाता है।

अनस- रज़ियल्लाहु अन्हु- का वर्णन है कि अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फ़रमायाः मृतक के साथ तीन चीज़ें जाती हैं; उसके घर के लोग, उसका धन और उसका कर्म। फिर दो चीज़ें लौट आती हैं और एक साथ रह जाती है। उसके घर के लोग और धन वापस आ जाते हैं और उसका कर्म उसके साथ रह जाता है।

[सह़ीह़] [इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है।]

الشرح

इस हदीस का अर्थ यह है कि जब इनसान मर जाता है, तो उसके साथ उसे विदा करने वाले जाते हैं। उसके घर वाले क़ब्र के पास तक उसके साथ जाते हैं, उसका धन यानी उसके दास भी उसके साथ जाते हैं और उसका कर्म भी उसके साथ जाता है। फिर उसके घर वाले और उसका धन दोनों वापस आ जाते हैं और उसका कर्म उसके साथ रह जाता है। अब अगर वह अच्छा है, तो सब कुछ अच्छा है और वह बुरा है, तो सब कुछ बुरा ही बुरा है।

التصنيفات

संसार प्रेम की मज़म्मत