हमारे साथ ऐसी ऊँटनी नहीं चलेगी, जिसपर लानत की गई है।

हमारे साथ ऐसी ऊँटनी नहीं चलेगी, जिसपर लानत की गई है।

अबू बर्ज़ा नज़ला बिन उबैद असलमी -अल्लाह उनसे प्रसन्न हो- कहते हैं कि एक लड़की ऊँटनी पर बैठी थी और उसपर लोगों के कुछ सामान थे। इसी बीच उसने नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- को देखा। उस समय लोग पर्वत के तंग मार्ग से गुज़र रहे थे। अतः, उसने अपनी ऊँटनी से कहा : अरी चल! ऐ अल्लाह! इसपर लानत कर! यह सुन नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमाया : "हमारे साथ ऐसी ऊँटनी नहीं चलेगी, जिसपर लानत की गई है।"

[सह़ीह़] [इसे मुस्लिम ने रिवायत किया है।]

التصنيفات

बात करने तथा चुप रहने के आदाब