إعدادات العرض
जो ज्ञान प्राप्त करने के लिए निकला, वह वापस आने तक अल्लाह के मार्ग में है।
जो ज्ञान प्राप्त करने के लिए निकला, वह वापस आने तक अल्लाह के मार्ग में है।
अनस- रज़ियल्लाहु अन्हु- का वर्णन है कि अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फ़रमायाः जो ज्ञान हासिल करने के लिए निकला, वह वापस आने तक अल्लाह के मार्ग में है।
[ह़सन] [इसे तिर्मिज़ी ने रिवायत किया है।]
الترجمة
العربية বাংলা Bosanski English Español فارسی Français Bahasa Indonesia Русский Tagalog Türkçe اردو 中文 Tiếng Việt ئۇيغۇرچە Kurdî Hausa Português മലയാളം తెలుగు မြန်မာ Deutsch 日本語 پښتو অসমীয়া Shqip සිංහල Kiswahili தமிழ்الشرح
हदीस का अर्थ यह है कि जो व्यक्ति अपने घर या नगर से धार्मिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए निकला, वह वापस आने तक अल्लाह के मार्ग में जिहाद के लिए निकले हुए व्यक्ति के समान है। क्योंकि वह धर्म के पुनरोद्धार, शैतान को नाकाम करने और नफ़्स को थकाने के मामले में जिहाद करने वाले ही की तरह है।فوائد الحديث
ज्ञान प्राप्त करना भी अल्लाह के मार्ग में जिहाद करना है।
ज्ञान प्राप्त करने वाले को युद्ध के मैदानों में जिहाद करने वाले के समान प्रतिफल मिलेगा, क्योंकि दोनों ऐसे कार्य करते हैं, जो अल्लाह की शरीयत को शक्ति प्रदान करते हैं और उससे उन चीज़ों को दूर करते हैं, जो उसका अंश नहीं हैं।
इससे मालूम होता है कि ज्ञान प्राप्त करने के लिए निकलने वाले को, घर वापस आने तक, जाने और आने के क्रम में चलने की भी नेकी मिलेगी।
التصنيفات
ज्ञान तथा विद्या की फ़ज़ीलत