إعدادات العرض
दुनिया एक क्षणिक उपभोग की वस्तु है और उसकी सर्वश्रेठ वस्तु नेक स्त्री है।
दुनिया एक क्षणिक उपभोग की वस्तु है और उसकी सर्वश्रेठ वस्तु नेक स्त्री है।
अब्दुल्लाह बिन अम्र रज़ियल्लाहु अनहुमा का वर्णन है कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया : "दुनिया एक क्षणिक उपभोग की वस्तु है और उसकी सर्वश्रेठ वस्तु नेक स्त्री है।"
[सह़ीह़] [इसे मुस्लिम ने रिवायत किया है।]
الترجمة
العربية বাংলা Bosanski English Español فارسی Français Bahasa Indonesia Русский Tagalog Türkçe اردو 中文 Tiếng Việt සිංහල Kurdî Hausa Português മലയാളം తెలుగు မြန်မာ ไทย Deutsch 日本語 پښتو অসমীয়া Shqip Svenska Čeština ગુજરાતી Yorùbá Nederlands ئۇيغۇرچە Kiswahili தமிழ் دری Fulfulde Magyar ಕನ್ನಡ Кыргызча Lietuvių Malagasy Română Kinyarwanda नेपाली Српски Wolof Soomaali Moore Українська Български Azərbaycan ქართული тоҷикӣ bm Oromoo Македонски አማርኛالشرح
अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम बता रहे हैं कि दुनिया और उसमें जो कुछ भी है, दरअसल क्षणिक उपभोग की वस्तु है, जिसके बाद उसे ख़त्म हो जाना है तथा इस नाशवान दुनिया की सबसे उत्तम वस्तु ऐसी नेक पत्नी है कि जब उसका पति उसकी ओर देखे तो उसे प्रसन्न कर दे, जब उसे आदेश दे तो उसका पालन करे और जब उसे छोड़कर कहीं जाए तो वह अपने आप की तथा अपने पति के धन की रक्षा करे।فوائد الحديث
दुनिया की पवित्र चीज़ों से जिन्हें अल्लाह ने अपने बंदों के लिए हलाल किया है, लाभान्वित होना जायज़ है। बस शर्त यह है कि फिज़ूलखर्ची और अभिमान न हो।
नेक पत्नी के चयन की प्रेरणा, क्योंकि वह अल्लाह के आज्ञापालन में अपने पति की सहायता करती है।
दुनिया का सबसे अच्छा सामान वह है, जो अल्लाह के आज्ञापालन में काम आए या उसमें सहयोग करे।
التصنيفات
स्त्रियों से संबंधित अहकाम