إعدادات العرض
उस हस्ती की क़सम, जिसके हाथ में मुहम्मद की जान है, उसके बर्तन आकाश के तारों एवं ग्रहों से अधिक होंगे
उस हस्ती की क़सम, जिसके हाथ में मुहम्मद की जान है, उसके बर्तन आकाश के तारों एवं ग्रहों से अधिक होंगे
अबू ज़र रज़ियल्लाहु अनहु का वर्णन है, उन्होंने कहा : मैंने कहा : ऐ अल्लाह के रसूल! हौज़ (तालाब) के बर्तनों के बारे में आप क्या कहेंगे? आपने कहा : "उस हस्ती की क़सम, जिसके हाथ में मुहम्मद की जान है, उसके बर्तन आकाश के तारों एवं ग्रहों से अधिक होंगे। सुन लो, मैं बात अंधेरे तथा साफ़ आकाश वाली रात की कर रहा हूँ। हौज़ के बर्तन ऐसे होंगे कि जो उनसे पानी पी लेगा, उसे कभी प्यास नहीं लगेगी। उस में जन्नत के दो परनाले गिर रहे होंगे। जो इस हौज़ का पानी पी लेगा, उसे कभी प्यास नहीं लगेगी। उसकी चौड़ाई उसकी लंबाई के समान होगी।(और यह उतना होगा जितना कि ) अम्मान और ऐला के बीच है। उसका पानी दूध से ज़्यादा सफ़ेद और शहद से ज़्यादा मीठा होगा।"
الترجمة
العربية English မြန်မာ Svenska Čeština ગુજરાતી Yorùbá Nederlands اردو Español Bahasa Indonesia ئۇيغۇرچە বাংলা Bosanski සිංහල Tiếng Việt Hausa മലയാളം తెలుగు Kiswahili پښتو অসমীয়া Shqip دری Ελληνικά Български Fulfulde ಕನ್ನಡ Кыргызча Lietuvių or Română Kinyarwanda Српски тоҷикӣ O‘zbek नेपाली Moore Kurdî Wolof Soomaali Français Azərbaycan Tagalog Українська தமிழ் Bambara ქართული Deutsch Português Македонски Magyar فارسی Русский 中文 ភាសាខ្មែរ Malagasy Oromoo ไทย मराठी ਪੰਜਾਬੀ Türkçe Lingala Italiano አማርኛالشرح
अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने बताया है कि क़यामत के दिन आपको प्राप्त हौज़ के बर्तन आकाशों के तारों एवं ग्रहों की संख्या से अधिक होंगे। हौज़ (तालाब) के बर्तनों की संख्या उन तारों एवं ग्रहों की संख्या से अधिक होगी, जो अंधेरी रात में देखने को मिलते हैं, जब आकाश में चाँद नहीं होता। क्योंकि चाँदनी रात में तारे स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते। ऐसी अंधेरी रात में, जब आकाश में बादल न हो। क्योंकि बादल होने पर तारों को देखने में बाधा उत्पन्न होती है। जन्नत के बर्तनों की एक विशेषता यह होगी, जो उनसे कोई पेय पदार्थ पी लेगा, उसे कभी प्यास नहीं लगेगी। आपके हौज़ (तालाब) में जन्नत के दो परनाले गिर रहे होंगे तथा उसकी लंबाई एवं चौड़ाई समान होगी। उसकी लंबाई अम्मान, जो शाम के बल्क़ा क्षेत्र का एक नगर है, से ऐला के बीच की दूरी के बराबर होगी, जो कि शाम का एक मश्हूर सीमावर्ती नगर है। हौज़ के पानी का रंग दूध से अधिक सफ़ेद और उसका स्वाद शहद से अधिक मीठा होगा।فوائد الحديث
हौज़ तथा उसकी तरह-तरह की नेमतों का सबूत।
हौज़ का विस्तार, लंबाई, चौड़ाई और बड़ी संख्या में बर्तन।
التصنيفات
अंतिम दिन पर ईमान